देव जातरा के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब कवरेज के लिए पहुंचे मीडिया कर्मियों को आगे जाने से रोक दिया गया। पत्रकारों का कहना था कि वे कार्यक्रम की निष्पक्ष कवरेज करने पहुंचे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें निर्धारित क्षेत्र से आगे नहीं जाने दिया गया।