स्कूलों में मीडिया प्रवेश पर पाबंदी के आदेश के खिलाफ पत्रकारों में रोष, सीएम के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन
#लालबहादुर_भाखर #LetestUpdate #pilibanga #BreakingNews #hanumangarh #CMORajasthan #ifwjrajasthan
पीलीबंगा/हनुमानगढ़ :- राजस्थान शिक्षा निदेशालय द्वारा विद्यालयों में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाने और बिना अनुमति वीडियोग्राफी या बाइट लेने पर पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत कार्रवाई करने के फरमान के खिलाफ पत्रकारों में भारी आक्रोश फैल गया है। इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताते हुए 'इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट' (IFWJ) ने विरोध दर्ज कराया है।
IFWJ के राष्ट्रीय एवं प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार तथा बीकानेर संभाग प्रभारी राजू रामगढ़िया के नेतृत्व व हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष जुगल किशोर स्वामी के मार्गदर्शन में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदीलाल मीना को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने शिक्षा विभाग के इस विवादास्पद आदेश को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
इस मौके पर संभाग प्रभारी राजू रामगढ़िया, जिलाध्यक्ष जुगल किशोर स्वामी, टिब्बी ब्लॉक अध्यक्ष प्रभु राम, संगरिया ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल गोस्वामी, पीलीबंगा विधानसभा प्रभारी लाल बहादुर भाखर, पीलीबंगा ब्लॉक उपाध्यक्ष देशराज डाबला, वरिष्ठ पत्रकार कपिल शर्मा, अदरीश खान, राजेंद्र कुमार, रोशन लाल, विकास स्वामी, प्रेम आजाद, मदनलाल, अमरनाथ पेंटर, भगवान दास, विनोद बिश्नोई और सुभाष धारनीयां सहित संगठन के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।