भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने एक वारंटी और शराबी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत
Bhabua, Kaimur | Apr 21, 2026 भभुआ थाना की पुलिस ने एक वारंटी व शराबी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को 3:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा गिरफ्तार वारंटी भभुआ वार्ड 7 निवासी महेंद्र शर्मा के पुत्र राजा शर्मा पूर्व के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। शराब मामले में भगवानपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव निवासी गिरिजा शंकर दुबे के पुत्र अभिषेक दुबे गिरफ्तार है।