*जमुई के लाल ने डिस्ट्रीक कराटै चैंपियनशिप 2026 में पटना के किलकारी भवन में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया*
जमुई से विजय कुमार कि रिपोर्ट
पटना के किलकारी भवन में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप 2026 में जमुई जिले के खिलाड़ी पवन बरनवाल के पुत्र पियूष बरनवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज़ मेडल हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया।
इंस्टीट्यूट ऑफ डायनेमिक मार्शल, जमुई के खिलाड़ी पियूष बरनवाल की इस सफलता पर अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक पिंटू कुमार यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि “पियूष बरनवाल शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और बेहद संघर्षशील खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अपनी लगन, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के दम पर यह सफलता हासिल की है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जमुई जिले का नाम और रोशन करेंगे।”
साथ ही वे अब तक 10 से अधिक विद्यालयों में निःशुल्क कराटे एवं सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण देकर बच्चों और बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक कर चुके हैं।
पियूष बरनवाल की इस उपलब्धि से पूरे जमुई जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। खेल प्रेमियों एवं जिलेवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Jamui, Jamui | Jun 15, 2026