जबलपुर: संजीवनी नगर में नशे में धुत डंपर चालक ने मंदिर से लौट रही 27 वर्षीय शिक्षिका को कुचला, मौके पर मौत
शहर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। पटेल स्वीट्स के सामने एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने मंदिर से लौट रही 27 वर्षीय शिक्षिका अंजली गुप्ता को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि डंपर का पिछला पहिया शिक्षिका के ऊपर से गुजर गया दुर्गा कॉलोनी की रहने वाली अंजली गुप्ता रॉयल स्कूल में शिक्षिका थीं