गोपालगंज: नगर थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित, भूमि विवाद के 6 मामलों का निपटारा किया गया: सीओ
नगर थाना परिसर में सीओ व थानाध्यक्ष की मौजूदगी में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न गांव से आए एक दर्जन लोगों की समस्या सुनी गई। इस दौरान सभी मामलों की सुनवाई करते हुूए सीओ रजत कुमार बरनवाल ने छह मामलों का निपटारा किया गया। इस मौके पर नगर थाना प्रवीण प्रभाकर भी मौजूद रहे।