पंचकूला: पिंजौर कालका परवाणू बाईपास पर पिकअप वैन का बिगड़ा संतुलन, डिवाइडर पर चढ़ी वैन, घायल चालक हॉस्पिटल में एडमिट।
पंचकूला पुलिस सूत्रों के अनुसार पिंजौर कालका परवाणू बाईपास पर टीपरा के समीप एक पिकअप वैन का संतुलन बिगड़ गया, और पिकअप बाईपास के बीच बने डिवाइडर से टकराते हुए चढ़ गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि इस हादसे में पिकअप वैन चालक को गंभीर चोटें आई है जिसे हॉस्पिटल में पहुंचाया गया है। पिकअप वैन में कूड़ा कचरा भरा हुआ था और वैन कालका की और आ रही थी