मेहरमा: मेहरमा प्रफुल्लों हाट के पास मुख्य सड़क चौक पर चापाकल महीनों से खराब, ग्रामीण जनता और राहगीर परेशान
Meherma, Godda | Oct 1, 2026 मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बिहार झारखंड सीमा पर अवस्थित प्रफुल्लों हाट बजरंग मंदिर के पास चापाकल महीनों से खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीण मंतोष पासवान ने बताया की मुख्य सड़क के पास हाट भी लगता है और वाहन स्टैंड भी है, जहां पर काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से लोग आते हैं। बाजार करने वहां पर स्थित चापाकल महीनों से खराब है जिसके कारण राहगीर और ग्रामीण जनता परेशान है।