सूरजगढ़: खावा चंद्रटोला गांव: विवाहिता हत्याकांड में पुलिस ने पति, सास और ससुर को किया गिरफ्तार
मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा चंद्रटोला गांव में शनिवार को एक 40 वर्षीय विवाहिता शोभा देवी की संदेहास्पद मौत हो गई. मृतका के भाई के द्वारा मेदनीचौकी थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने मामले में मृतका के पति कुंदन महतो, ससुर डमरू महतो तथा सास चंदवती देवी को गिरफ्तार किया है. जिसे रविवार अपराह्न 3 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.