झांसी: बरुआसागर पुलिस ने 36 घंटे में लूट का किया खुलासा, ग्राम बनगुआँ के पास तीन आरोपियों को गिरफ्तार, 2 को किया लंगड़ा
Jhansi, Jhansi | Jul 9, 2025 झाँसी पुलिस ने बरुआसागर में हुई लूट की घटना को महज़ 36 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस कार्रवाई में बरुआसागर थाना और स्वाट टीम ने मिलकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं, जबकि एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया है।