झांसी: तालपुरा में मंदिर जा रही महिला पर हमला, सिर पर लगी चोट, घटना का लाइव वीडियो आया सामने
Jhansi, Jhansi | Jul 9, 2025 तालपुरा में एक महिला पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता कमला ने बताया कि जब वह मंदिर जा रही थीं, तभी उनके पीछे से कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। हमले का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कमला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।