झांसी: बुंदेलखंड राज्य निर्माण में देरी से लोगों में बढ़ रहा आक्रोश: बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय
Jhansi, Jhansi | Jul 9, 2025 बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय के नेतृत्व में बुधवार को प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में उमा भारती, राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन साल के भीतर बुंदेलखंड राज्य बनाने का वादा किया था।