झांसी: बूढ़ा-भोजला के पास स्विमिंग पूल में डूबकर 13 साल के बच्चे की मौत, 3 लड़कियों के साथ गया था
Jhansi, Jhansi | Jul 9, 2025 झांसी में स्विमिंग पूल में डूबकर 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। उसे 3 लड़कियां अपने साथ लेकर आई थीं। डूबने पर वो भाग निकलीं। स्टाफ ने पीछा करके 2 लड़कियों को पकड़ा और बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बूढ़ा-भोजला के पास स्विमिंग पूल का है।