झांसी: अधिशासी अभियंता कार्यालय में विद्युत कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ की राष्ट्रव्यापी हड़ताल
Jhansi, Jhansi | Jul 9, 2025 नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लॉइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर बुधवार को देश के 27 लाख बिजली कर्मियों ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की। इसी क्रम में झाँसी मे भी हजार बिजली कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं ने कार्यालय कार्य स्थल से बाहर आकर निजीकरण के विरोध में पूरे दिन विरोध प्रदर्शन किया।