ताखा: ताखा के सरावा गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मासूम, इलाज के दौरान काटना पड़ा हाथ
Takha, Etawah | Aug 19, 2026 ताखा के सरावा गांव में घर की छत पर खेल रही मासूम अनुराधा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के दौरान डॉक्टरों को उसका बायां हाथ काटना पड़ा। करंट से दोनों पैरों की उंगलियां भी झुलस गईं। ब्रजमोहन सिंह की बेटी कुमारी अनुराधा बीते दिवस छत पर खेल रही थी। इसी दौरान उसका हाथ छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया।