लक्ष्मणगढ़: अलवर में 8 लाख की लूट का खुलासा, दोस्त निकला मास्टरमाइंड
अलवर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में जमीन की रजिस्ट्री कराने जा रहे व्यक्ति से 8 लाख रुपये की लूट मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस दोस्त पर भरोसा था, वही इस वारदात का मुख्य आरोपी निकला। योजना के तहत दूसरे युवक के साथ मिलकर बाइक सवार आरोपी ने रास्ते में रुपयों से भरा बैग़ छीन लिया।