मुरैना नगर: मुरैना: कैलारस में संभागीय दल की कार्रवाई, अतरसुमा रोड की डेयरियों से लिए सैंपल, मचा हड़कंप
संभागीय उड़नदस्ता दल ने आज मुरैना शहर सहित कैलारस और जौरा में डेयरियों पर कार्रवाई कर दूध, पनीर, मावा और घी के नमूने जांच के लिए लिए। धौलपुर रोड स्थित एस भदौरिया डेरी, अतरसुमा रोड की श्री खाटू श्याम डेरी और जय दुर्गे डेरी से सैंपल लिए गए। कार्रवाई की सूचना मिलते ही जौरा और कैलारस की कई डेयरियां बंद हो गईं। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।