जन्माष्टमी और चेहल्लुम पर्व को लेकर तुरकौलिया थाना में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता और दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में सामूहिक रूप से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का निर्णय लिया।