तुरकौलिया: बेलवा सीएसपी से डेढ़ लाख रुपया लूट कर भाग रहे 4 अपराधियो में से ग्रामीणों ने एक को देशी कट्टा के साथ पकड़ पुलिस को सौंपा
बेलवा सीएसपी से डेढ़ लाख रुपए लूट कर भाग रहे 4 अपराधियो में से एक को देशी कट्टा के साथ ग्रामीणों के पकड़ पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी हरसिद्धि थाना क्षेत्र जोगिया पानापुर का चंदन कुमार है। जिससे पुलिस पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज रही है। दो बाइक सवार 4 अपराधी हथियार के दम पर रुपए लूट कर भाग रहे थे।