गया टाउन सीडी ब्लॉक: एसएसपी सुशील कुमार ने जनता दरबार में पीड़ितों की शिकायतें सुनीं, गंभीर मामलों का मौके पर किया निपटारा
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 27 अप्रैल सोमवार को एसएसपी के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें पीड़ित अपनी-अपनी समस्या लेकर एसएसपी के समक्ष उपस्थित हुए थे। एसएसपी सुशील कुमार ने जनता दरबार में आए सभी पीड़ितों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। इसकी जानकारी आज दिनांक 27 अप्रैल सोमवार की शाम 4 बजे एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।