जमुई: श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम के मैदान से उत्पाद पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Jamui, Jamui | Mar 22, 2024 शहर के श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम के मैदान से शुक्रवार को उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च स्टेडियम से होते हुए कचहरी चौक, महाराजगंज चौक, थाना चौक, सदर अस्पताल रोड़,खैरा मोड़, महिसौड़ी चौक, अतिथि पेलैश चौक सहित पूरे नगर परिषद क्षेत्र में भ्रमण किया गया।