झालरापाटन: झालावाड़ में द्वारकाधीश का झूला मनोरथ, सुनहरी घटा और फूलों के हिंडोले में दिए दर्शन
झालरापाटन के श्री द्वारकाधीश मंदिर में इन दिनों झूला मनोरथ का आयोजन चल रहा है। प्रवक्ता रविदास पाटीदार ने शनिवार सुबह 11:00 प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इसी के तहत भगवान द्वारकाधीश का सुनहरी घटा झूला मनोरथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभु ने सुनहरी घटा और रंग-बिरंगे फूलों के हिंडोले में ग्वाल बालों के साथ विराजकर भक्तों को दर्शन दिए।