आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध मदिरा जब्त
कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण एवं क्रय-विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री दीपसिंह राठौर ने बताया कि 10 सितंबर को जिला आबकारी बल के सहयोग से वृत आष्टा में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश विश्वकर्मा द्वारा ग्राम चिनोटा में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध 02 प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई के दौरान 05 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा तथा 90 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।
इसी प्रकार वृत्त भैरूंदा में आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुण्डल एवं आबकारी टीम द्वारा ग्राम इटावा कला थाना गोपालपुर में 01 प्रकरण दर्ज कर 10 पाव देशी मदिरा जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 03 प्रकरण दर्ज कर 06 लीटर देशी/हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं 90 किलो महुआ लहान जब्त किया गया। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 10 ,800 रुपये है। सभी प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत विवेचना में लिए गए हैं। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश विश्वकर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुंडल एवं आबकारी दल का सराहनीय योगदान रहा। अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
Sehore, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026