बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान
कोरबा के शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में आयोजित दीक्षारम्भ समारोह में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने करीब 1,500 छात्राओं को CSR मद से एजुकेशन किट प्रदान की। उन्होंने महाविद्यालय में DMF मद से विशाल डोम निर्माण की घोषणा की और अन्य शासकीय कॉलेजों में भी आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने पर जोर दिया।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि बेटियां जितना पढ़ेंगी, परिवार, समाज और प्रदेश उतना ही सशक्त होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा को विकास की प्राथमिकता बनाकर युवाओं और बेटियों के लिए बेहतर अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
सुशासन सरकार का संकल्प है कि शिक्षा के सशक्त माध्यम से बेटियों को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ की नींव और मजबूत की जाए।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#Chhattisgarh #Education #GirlsEducation
Korba, Chhattisgarh | Sep 7, 2026