ब्यौहारी: तीन थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर बाबा जी को किया गिरफ्तार,मामला ब्यौहारी थाना का
तीन थानो की पुलिस ने किशोरी लाला चतुर्वेदी उर्फ बाबा जी को एक पुराने प्रकरण में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद बाबा जी की सेहत खराब हो गई। जिन्हें उपचारा के लिए सिविल अस्पताल व्योहारी में भर्ती करवाया गया है। किशोरी लाल चर्तुवेदी उर्फ बाबा जी के खिलाफ प्रकरण धारा 420, 467, 468, 471 व 34 के तहत व्योहारी थाने में दर्ज है। जिस पर पुलिस ने यह गिरफ्तारी की।