कोतमा: कोतमा में प्रेस वार्ता में प्रदेश में भ्रष्टाचार और मनमानी को लेकर के कांग्रेस ने लगाए आरोप
Kotma, Anuppur | Jul 4, 2026 कोतमा नगर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू चौहान के द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन शनिवार 6:00 बजे किया गया। पत्रकार वार्ता में छात्र युवाओं के भविष्य, किसानों के संकट, उज्जैन भूमि प्रकरण, महाकाल लोक से जुड़े सवालों अयोध्या श्रीराम मंदिर मे हुये चोरी सहित जिले,प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार के आरोप सरकार पर लगाए गए।