सीतामऊ: सीतामऊ नगर में समय पर नहीं खुल रहीं राशन दुकानें, गरीब हितग्राही परेशान
सीतामऊ। नगर एवं अंचल की शासकीय उचित मूल्य दुकानें निर्धारित समय पर नहीं खुलने से हितग्राही परेशान हैं,मंगलवार को आराधना स्व-सहायता समूह की दुकान सुबह 11:30 बजे तक बंद मिली, जबकि समय सुबह 11 से शाम 5 बजे तक अंकित है, ग्रामीणों ने एसडीएम शिवानी गर्ग से औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग की है,