हनुमना: एनडीपीएस एक्ट में न्यायालय द्वारा 4 आरोपियों को सजा के बाद हनुमना थाना के पुलिस कर्मचारी होंगे सम्मानित
Hanumana, Rewa | Jul 8, 2025 हनुमना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट मामले में की गई कार्यवाही के बाद न्यायालय द्वारा चार आरोपियों को 12-12 वर्ष की सजा सुनाये जाने के बाद पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने कार्यवाही में शामिल सभी पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए रीवा आईजी सहित पुलिस मुख्यालय को आज 8 जुलाई की सायंकाल 5 बजे पत्र लिखे हैं।