टीकमगढ़: खंभे से टिकी साइकिल बनी करंट का जाल, मजदूर की मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ में बिजली खंभे से टिकी साइकिल उठाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीराम साहू (45) निवासी वानपुर, जिला ललितपुर के रूप में हुई है। वह पल्लेदारी का काम करता था और एक विवाह समारोह में शामिल होने टीकमगढ़ आया था। परिजनों के अनुसार उसके 7 बेटियां हैं। आशंका जताई जा रही है कि तेज हवा के कारण बिजली तार खंभे से रगड़ खाने से करंट फैला