जहानाबाद: जहानाबाद में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर घायल
पालीगंज से जहानाबाद घर लौट रहे दो बाइक सवारों को सोहे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में मलहचक शांतिनगर निवासी सुरेश मिस्त्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि रामनगर निवासी संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कड़ौना गश्ती पुलिस ने दोनों को सड़क किनारे घायल अवस्था में देखा और सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर।