डौण्डीलोहारा: ग्राम कमकापार में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी परिवहन करते माजदा वाहन किया गया जब्त
कमकापार में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक माजदा वाहन को पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, वाहन में बिना अनुमति के लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है।इसके बाद वन विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।