विदिशा नगर: जिला अभिभाषक संघ कार्यालय में 3 न्यायाधीशों के तबादले पर अभिभाषक संघ ने दी विदाई, जिला एवं सत्र न्यायाधीश भी शामिल रहे
जिला अभिभाषक के सभागार मे गुरुवार शाम 4 बजे विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिला न्यायालय मे पदस्थ 3 न्यायाधीश साकेत जैन, शिवानी चतुर्वेदी और नंदनी शुक्ला के 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद उनका तबादला हुआ है। इस मौके पर तीनो न्यायाधीशो को जिला अभिभाषक संघ ने विदाई दी, इस दौरान प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश शेख सलीम, संघ अध्यक्ष संतोष शर्मा मौजूद रहे।