सरीला: चिकासी थाना के चंदवारी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के चंदवारी गांव में 23 वर्षीय एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।