मुशहरी: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, टॉप-टेन अपराधी झामु उर्फ राजा गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के पेट्रोल पंप से 27 लाख रुपये की लूट समेत कई संगीन मामलों में वांटेड और टॉप-टेन अपराधियों की सूची में शामिल झामु कुमार उर्फ राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी मु