गरखा: केवानी पुल के समीप गंडकी नदी से युवक का शव बरामद , इलाके में सनसनी
Garkha, Saran | Sep 9, 2026 गरखा थाना क्षेत्र के केवानी पुल से समीप गंडाकी नदी से बुधवार को करीब 8:30 बजे एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। खबर भेजे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।