परिहार: तिरहुत स्नातक चुनाव: परिहार में आधे से कम मतदान, मतदाताओं की दूरी पर उठे सवाल
परिहार प्रखंड में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान में 50 प्रतिशत से कम मतदाता ही बूथ तक पहुंचे। कम मतदान ने स्नातक मतदाताओं की भागीदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर आधे से अधिक मतदाता मतदान केंद्र से दूर क्यों रहे? इसे एक ओर स्नातक मतदाताओं की चुनावी उदासीनता के रूप में देखा जा रहा है, तो दूसरी ओर रोजगार की तलाश में गांव-घर से बाहर रहने वाल