हसनपुर: आदमपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते युवक पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल, हालत गंभीर
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव चकफेरी में मामूली विवाद के चलते चार लोगों ने एक युवक पर किया जानलेवा हमला हालत गंभीर, गांव चकफेरी निवासी देवी सहाय ने बताया है कि मंगलवार रात करीब 11:00 के आसपास में गांव के ही रहने वाले वेद प्रकाश, हरीराज, सर्वेश, चंद्रपाल ने उसके घर पर पहुंचने के बाद मामूली विवाद के चलते उसे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।