Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image

अरसली (दक्षिणी) पंचायत में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 24 फीट चौड़ाई के साथ मुख्य पथ कराया गया अतिक्रमण मुक्त भवनाथपुर से संवाददाता जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट गढवा:- भवनाथपुरप्रखंड के पंचायत अरसली (दक्षिणी) में सार्वजनिक मुख्य पथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया गया। जिसमे मुखिया प्रतिनिधि सोना किशोर यादव की अगुवाई में मजूराही एवं बाघमनवा गांव से अभियान की शुरुआत की गई। जिसमे जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क के दोनों ओर हुए अतिक्रमण को हटाते हुए मुख्य पथ की निर्धारित 24 फीट चौड़ाई बहाल कराई गई। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क पर अतिक्रमण के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। अभियान के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और मुखिया की पहल की सराहना की। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि सोना किशोर यादव ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के सभी सार्वजनिक रास्तों को चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। लोगों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना पंचायत की प्राथमिकता है, क्योंकि "सड़क ही विकास का आईना होती है।" अभियान के दौरान सुनील यादव, शमशाद अंसारी, रेयाज अंसारी,फिरोज अंसारी, अकबर अंसारी, मंसूर अंसारी, शिवकुमार भुईयां, विदेशी भुईयां, महेश भुईयां, विजय बियार, बुधराज भुईयां सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे और अभियान में सहयोग किया।

Garhwa, Garhwa | Jul 9, 2026
अरसली (दक्षिणी) पंचायत में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 24 फीट चौड़ाई के साथ मुख्य पथ कराया गया अतिक्रमण मुक्त भवनाथपुर से संवाददाता जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट गढवा:- भवनाथपुरप्रखंड के पंचायत अरसली (दक्षिणी) में सार्वजनिक मुख्य पथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया गया। जिसमे मुखिया प्रतिनिधि सोना किशोर यादव की अगुवाई में मजूराही एवं बाघमनवा गांव से अभियान की शुरुआत की गई। जिसमे जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क के दोनों ओर हुए अतिक्रमण को हटाते हुए मुख्य पथ की निर्धारित 24 फीट चौड़ाई बहाल कराई गई। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क पर अतिक्रमण के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। अभियान के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और मुखिया की पहल की सराहना की। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि सोना किशोर यादव ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के सभी सार्वजनिक रास्तों को चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। लोगों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना पंचायत की प्राथमिकता है, क्योंकि "सड़क ही विकास का आईना होती है।" अभियान के दौरान सुनील यादव, शमशाद अंसारी, रेयाज अंसारी,फिरोज अंसारी, अकबर अंसारी, मंसूर अंसारी, शिवकुमार भुईयां, विदेशी भुईयां, महेश भुईयां, विजय बियार, बुधराज भुईयां सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे और अभियान में सहयोग किया। - Garhwa News