केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंगनगर कोइलारी मार्ग पर बदमाश ने सराफा व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर
बजरंगनगर कोइलारी मार्ग पर बुधवार शाम 6 बजे अइलिया गांव के सामने दुकान बंद कर घर कार से आ रहे सराफा व्यवसायी को उन्हीं की वाहन में बैठे बदमाश गोली मारकर फरार हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक को लहूलुहान देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता व परिजन इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए।