मोहनपुर: डीसी ने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया, व्यवस्था सुधारने पर ज़ोर
देवघर डीसी शशि प्रकाश सिंह ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेने और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डीसी ने कहा कि सदर अस्पताल का आज निरीक्षण किया गया इस दौरान जो खामियां पाई गई उसे जल्द से जल्द पूरी करने को लेकर पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया हैं।