खेरागढ़: खानपुर गांव में बारिश का पानी बना ग्रामीणों की मुसीबत, जलभराव से जनजीवन प्रभावित, वीडियो हुआ वायरल
Kheragarh, Agra | Jul 20, 2026 खेरागढ़ ब्लॉक की खानपुर ग्राम पंचायत के समाधि गांव में रातभर हुई बारिश के बाद जलभराव से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। गांव की पोखर की लंबे समय से सफाई न होने के कारण बारिश के पानी की निकासी बाधित हो गई। इससे गलियों और घरों के बाहर पानी भर गया, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर 12 बजे इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया है।