भरतपुर: ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा लूट और हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
भरतपुर जिले के नदबई में 25 मार्च को हुए चर्चित ज्वेलर योगेंद्र चौपड़ा लूट एवं हत्याकांड मामले में पुलिस को 33 दिन बाद बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में षड्यंत्र रचने और रेकी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नितिन(22) पुत्र महावीर निवासी नैवाड़ा थाना हलैना जिला भरतपुर के रूप में हुई है।