स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कैप्टेनसी छोड़ने का बड़ा फैसला किया है. हरमन की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में हुए एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले साल वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था.
हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को इंस्टाग्राम के जरिए ये जानकारी दी. उन्होंने एक लंबा-चौड़ा भावुक पोस्ट कर बताया कि वो भारत की कप्तानी से इस्तीफा दे रही हैं.
हरमनप्रीत कौर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘’आज, मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी फॉर्मेट्स में कप्तानी छोड़ रही हूं. यह फैसला लेना आसान नहीं है. इसमें बरसों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल शामिल हैं जो जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे.’’
स्टार क्रिकेटर ने आगे लिखा कि मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए अपना सब कुछ दिया है. अपना खून-प�
Sadar, Lucknow | Oct 6, 2026