जगदलपुर: लामनी बाईपास रोड पर कब्रिस्तान के पास स्थित खेत में मिला युवक का शव, दुर्घटना की आशंका, जांच जारी
शुक्रवार सुबह 8 बजे नगर से सटे लामनी बाईपास रोड कब्रिस्तान के पास स्थित खेत में एक युवक शव मिला है, उसके नजदीक ही उसका स्कूटी वाहन भी गिरा हुआ मिला है। सुबह जब ग्रामीणों की नजर उस वाहन पर पड़ी तो वह घटना स्थल पहुंचे जहां उन्हें एक युवक का शव दिखाई दिया।जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बोधघाट थाने को दी।