नरकटियागंज में मोहर्रम जुलूस में कट्टा लहराते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान शिवगंज निवासी समीर आलम के रूप में की गई है। रविवार के दोपहर करीब 5 बजे थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मोहर्रम जुलूस में देशी कट्टा लेकर पहुंचे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। कट्टा जब्त कर लिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।