दतिया नगर: उनाव रोड पर भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, 2 अन्य साथी घायल, परिवार में मची चीख-पुकार
उनाव रोड पर शनिवार रात एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। जब तेज रफ्तार बाइक सड़क के बीचों-बीच लगे बिजली के पोल से जा टकराई। मृतक की पहचान अभिषेक कुशवाहा निवासी ईदगाह मोहल्ला के रूप में हुई है। अभिषेक अपने साथी देवेंद्र कुशवाहा और सुमित कुशवाहा लकारा गाँव मे शादी में शामिल होने जा रहा था।