निघासन: निघासन तहसील में समाजवादी पार्टी ने बेरोजगारी, महंगाई समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी जिले की निघासन तहसील में शनिवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान महंगाई, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, खाद संकट, विद्युत कटौती और कानून व्यवस्था समेत विभिन्न जन मुद्दों को उठाया गया।