सरमेरा: सरमेरा में डीएम उदिता सिंह ने किया जन संवाद
नालंदा के जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने गुरुवार को सर मेरा प्रखंड सभागार भवन में जन संवाद कार्यक्रम किया। यहां उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनी। विभिन्न पंचायत से आए ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं डीएम के सामने रखी। डीएम ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।