सदर: लोहता में युवक की मौत पर बवाल, CP आवास पर शव रखकर किया प्रदर्शन
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय सतीश कुमार की संदिग्ध मौत को लेकर रविवार को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजन शव लेकर पुलिस कमिश्नर आवास पहुंचे और गेट के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।