मयूर विहार: मयूर विहार :- न्यू अशोक नगर थाना पुलिस की टीम ने अशोक नगर ए ब्लॉक से एक स्नैचर को किया गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली के लिए न्यू अशोक नगर थाना पुलिस की टीम ने न्यू अशोक नगर के ए ब्लॉक से एक स्नैचर को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है . पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज शर्मा के तौर पर हुई है . वह दिल्ली से सटे नोएडा का रहने वाला है ।